नवादा टुडे डेस्क
जल और जीवन बचाने के लिए नवादा वासियों ने लम्बी दोड़ लगाई। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ के लिए 220 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 200 लोगों ने गुरूवार को 5 किमी की दौड़ लगाई और जल जीवन हरियाली को लेकर 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला का सफल बनाने का संदेश जिले वासियों को दिया। दौड़ शुरू होने से पूर्व जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने पुलिस लाइन में हरी झंडी धावक दल को रवाना किया।
उनके द्वारा झंडी दिखाते ही धावक अपनी रफ्तार के साथ गंतव्य के लिए दौड़ शुरू कर दिए। मैराथन में शामिल युवा पुलिस लाइन से सद्भावना चैक, संत जोसेफ स्कूल, पार नवादा, पुराना पुल, मेन रोड प्रजातंत्र चैक, अस्पताल रोड होते हरिश्चन्द्र स्टेडियम करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर स्टेडियम पहुंचे। मैराथन में प्रथम स्थान पर लखीसराय के ब्रजेश कुमार, द्वितीय स्थान पर धनंजय कुमार एवं तृतीय स्थान पर पैजना के राकेश कुमार रहे।
इसके अलावे सात लोगो को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें चैथे स्थान पर कुन्दन कुमार, पांचवे स्थान कुन्दन 2 छठे स्थान पर यशरा, सातवें स्थान रवि कुमार, आठवें स्थान पर साहिल कुमार, नौवें स्थान पर बलराम कुमार तथा दसवें स्थान पर विश्वामित्र कुमार शामिल है।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में समग्र शिक्षा डीपीओ मो.जमाल मुस्तफा, जिला साक्षरता डीपीओ मोकीम उद्दीन अंसारी, एनडीसी अशोक तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनु कुमार, ओएसडी देवेंद्र सुमन, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, राजेश कुमार भारती, दयानन्द प्रसाद, अलखदेव प्रसाद, रामललन शर्मा, समाजसेवी श्रवण बरनवाल, पुष्पा कुमारी एवं अविनाश निराला शामिल रहे।





















































































































