नवादा टुडे डेस्क
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीस कार्य मंत्री श्रवण कुमार द्वारा रनिंग ट्रैक का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत विधान परिषद् सलमान राजीव के मद से नगर परिषद नवादा के हिरश्चंद्र स्टेडियम में 21.17 लाख की लागत से रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री महोदय गुब्बारा उड़ाया तथा स्टाॅल का भी निरीक्षण किया गया। स्टाॅल निरीक्षण द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका स्टाॅल में सतत जीविकोपार्जन रोजगार हेतु 500 लोगों को 1 कराड़ 55 लाख 66 हजार रूपये लाभुक के खाते में हस्तांतरित किए गए। डीआरउीए स्टाॅल में मुख्यमंत्री आवास योजना का पर्चा बांटा गया।
महिला हेल्पलाइन के तहत समाजिक पुनर्वास कोष से मानव व्यपार के शिकार महिला किरण कुमारी को 6 हजार रूपये की राशि दी गई। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक के छह लाभार्थियों को एका-एक लाख रूपये का चेक दिया गया। निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के द्वारा एससीसी में एक, केवाइपी मे दो एवं एसएचए में दो छात्रों को कार्ड दिया गया।




















































































































