सुमित कुमार लाल जी
नवादा मरीज को खाना पहुंचाने के लिए शाम में घर से हॉस्पिटल के लिए निकले युवक की सुबह में सड़क किनारे लाश बरामद हुई। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहानी बिगहा के पास की है जहां एनएच 31 के किनारे से लाश बरामद हुई । बुधवार की सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लाश की पहचान झालोरिया गांव निवासी रामजी प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों का गुस्सा भड़क उठा।
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी विजय कुमार झा मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जाम हटाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक जाम नहीं हटा है। इस घटना की जांच में पुलिस जुटी है।























































































































