एससी एसटी समुदाय के लोगों की समस्यों को लेकर की गई बैठक

0
636

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज प्रखंड के  मसनखामा गांव मे दीप ज्योति कल्याण संस्थान के तत्वाधान में एससी एसटी समुदाय के समस्या को लेकर बैठक आयोजित की गई । इसकी अध्यक्षता साबो देवी ने किया। बैठक में सभी महिलाओं ने बारी -बारी से अपनी समस्या को रखा जिसमें गली, नाली,इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन,पानी, राशन कार्ड, रोजगार विशेष रूप से भूमि की समस्या के मामले पर महिलाओं ने चर्चा किया।

बैठक में जिला समन्वयक धर्मदेव पासवान ने सभी महिलाओं को माईक्रो प्लानिंग के तहत उनके समस्या को संग्रह कर उनके समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नवादा को सामूहिक रूप से लिखित आवेदन देकर अवगत कराया। धर्मदेव पासवान ने कहा बैठक में समस्या को देख कर लगा की विकास की कोई नाम ही नहीं है। हर तरफ रोजगार के साथ भूमि की आवाज सुनने के लिए मिलता है।

सरकार के द्वारा कई दावे किया जा रहा है। विकास के नाम पर सरकार के रजिस्टर आंकड़े देखकर बहुत खूबसूरत लगते हैं। लेकिन जब जमीन पर हकीकत देखेंगे तो अपने आप में चिंता हो जाएगी। बैठक में रामेश्वर मांझी, करू मांझी, सुमा देवी, संतोष मांझी,अनिता देवी, सुबोध मांझी, पचोलबा देवी, निर्मली देवी, गौरी देवी, तेतरी देवी के अलाबा दर्जनों महिला मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here