किसानों की निजी जमीन को जबरन भरकर सड़क का किया जा रहा चैड़ीकरण

0
618

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल कादिरगंज से खैरा तक भाया रोह पथ का चैड़ीकरण कार्य में सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा बिना मुआवजा के किसानों की निजी भूमि को भरकर सड़क का चैड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे किसानों में सड़क निर्माण कम्पनी के प्रति काफी आक्रोश है।

प्रखंड की किसान रामानुग्रह प्रसाद, सुनील कुमार,अनूप कुमार, कामेश्वर प्रसाद, राधेश्याम सिंह, गुलाब यादव,वालेश्वर सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामानुज सिंह, अभिमन्यु सिंह, महादेव यादव,सुखदेव मिस्त्री सहित सैकड़ों किसानों ने बताया कि सड़क चैड़ीकरण कार्य के पहले ही उनलोगों द्वारा कौआकोल सीओ, थानाध्यक्ष, डीएम नवादा, मुख्यमंत्री बिहार, मंत्री पथ निर्माण विभाग तथा भू-अर्जन पदाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की गई थी।

तथा सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था। बावजूद सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा किसानों की रैयती जमीन को रातोंरात भरकर सड़क का चैड़ीकरण कर दिया गया।जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। सड़क निर्माण कम्पनी के इस कार्य से आहत हो किसानों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगवाने तथा सड़क चैड़ीकरण में किसानों की जा रही भूमि की मुआवजा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here