नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले के रजौली थाना के फुलवरिया गांव के समीप फुलवरिया डैम के किनारे अवैध रूप से संचालित शराब की पांच अवैध भटिठयों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। संचालक फरार हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना के आधार पर फुलवरिया डैम के किनारे छापेमारी की गई, जहां अवैध रूप से शराब की पांच भठ्ठीयां संचालित हो रही थी।
इसे ध्वस्त कर दिया गया है। भारी मात्रा में निर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया है। भारी मात्रा में महुआ बरामद किया गया है। हालांकि संचालक भागने में कामयाब रहा है। हालांकि तीन दिन पहले भी अवैध भटिठयां ध्वस्त किया गया। तब दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।





















































































































