हिसुआ मे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौत की खबर जान मृतकों के परिजनों व जानने बालो ने हिसुआ -नवादा पथ को जाम कर दिया। घटना कि सूचना पाकर हिसुआ पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार कि रात थानाक्षेत्र के मोदीविगहा निवासी करीब 35 बर्षीय बलेन्दर राजवंशी सेराजनगर स्थित एक भट्ठा से काम करने के बाद अपने घर साईकिल से लौट रहा था। केशोपुर गांव व धमौल पेट्रोल पंप के बीच किसी अज्ञात वाहन कि चपेट मे आ गया। वाहन कि चपेट मे आने से युवक कि मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। घटना कि सुचना पाकर मृतक के परिजन केशोपुर के समीप मृतक के शव को बीच सडक पर रखकर हिसुआ नवादा पथ को जाम कर दिया। लाख समझाने के बाद भी आक्रोशित लोग जाम हटाने के लिए तैयार नहीं था। इस बीच कुछ हीं मिनटों में सडक पर वाहनो कि लंबी कतार लग गई। मामला बिगडता देख थानाध्यक्ष राजकुमार, अंचलाधिकारी नितेश कुमार व भीम आर्मी के जिलाउपाध्यक्ष नवीन दास, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पहल किया। अंचलाधिकारी नितेश कुमार ने तत्काल परिवारिक लाभ के अंतर्गत 20 हजार कि मुआवजे कि राशि दिया तथा अन्य मुआवजे के लिए प्रक्रिया अधिनस्त पुरा होने के बाद देने का आश्वासन दिया। अंचलाधिकारी के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मौके पर। मुकेश राजबंशी, बीरबल राजवंशी, साहेब राजवंशी, संतोष राजवंशी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे|




















































































































