डाॅ. स्मिता ने छात्राओं से कपड़े का बैग बनवाई, डिजाइनिंग कराई फिर लोगों के बीच बंटवाई

0
1693


नवादा टुडे डेस्क


आरएमडब्ल्यू कॉलेज के गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ स्मिता कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम पर्यावरण को पॉलिथीन से मुक्त कराने के लिए जागरूकता अभियान चलायागया। डॉ स्मिता कुमारी ने जागरूकता अभियान की शुरूआत तीन महीने पहले ही कर दिया गया था। अगस्त महीने कॉलेज में ज्वाइन की तो उस समय स्नातक पार्ट थर्ड तथा इंटर 2019 की छात्राओं का एक्जाम फॉर्म भरा चुका था। मेरे पास विद्यार्थी यह जानकारी लेने के लिए आते रहे कि मैडम प्रैक्टिकल परीक्षा में क्या करना होगा।

लोगों से पूछा कि तुम लोग क्या कर सकती हो। सिलाई आता है तो ऐसा करो कि तुम लोग एक-एक कपड़े का बैग बनाओ और उस पर कढ़ाई करो। इसके बाद बैग पर प्रिंट करवाने तथा उसमें स्लोगन पर्यावरण से नाता जोड़ो, पॉलीथिन का उपयोग छोड़ो और एक तरफ इंग्लिश में इट शुड बी एवरीवनस ड्रीम टू कीप द अर्थ क्लीन एंड ग्रीन लिखने को कहा। बैग में श्लोगन लिखने के पश्चात इस बैग को आसपास के लोगों में वितरित करने को कहा गया। ताकि लोगों में जागरूकता आए कि पर्यावरण का रक्षा करना हमारे लिए आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉक्टर गीता सिन्हा का काफी योगदान रहा है। उन्होंने कहा हम अपने छात्राओं को इसके द्वारा यह संदेश देना चाहते हैं की हम गृह विज्ञान की पढ़ाई कर भी भविष्य में बहुत कुछ कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here