नवादा टुडे डेस्क
काशीचक प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के सभागार में निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ, जिसका उदघाटन बीईओ सुशील कुमार, मास्टर ट्रेनर जतिन कुमार, डायट की व्याख्याता प्रभा कुमारी समेत सभी के.आर.पी ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर के किया। प्रशिक्षण में प्रखंड के 150 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक जतीन कुमार ने बताया कि 3 बैच में 50-50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
निष्ठा प्रशिक्षण का लक्ष्य विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों का समग्र प्रगति है। उक्त बातें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ बने। प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है। एसआरपी प्रभा कुमारी ने कहा यह प्रशिक्षण विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देगा और शिक्षक प्रशिक्षण लेकर विद्यालयों में इसका निष्पादन करेंगे। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के क्रम में प्रतिभागियों को कला समेकित शिक्षा की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कला समेकित शिक्षा में गतिविधि का अहम स्थान है। प्रशिक्षण में डायट की एस आर पी प्रभा कुमारी, के आर पी प्रशिक्षक जतिन कुमार, हारून, प्रीति कुमारी, चक्रवर्ती सुशील, नलिनी कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं मौके पर बीआरपी वीरेंद्र कुमार विद्यार्थी, सुधीर कुमार, कुंदन मिश्रा, कुणाल कुमार, मनीष कुमार आदि प्रशिक्षण के सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।



















































































































