जिला के नारदीगंज बाजार में होंडा शो रुम के समीप नंदपुर निवासी फूदन मांझी का पत्नी पूनियां देवी। सड़क पर भटक रही 84 साल की वृद्व महिला जव थक कर बैठ गयी तो समाज सेवी सुवोध पासवान मात्री सदन नर्सिंग होम के समीप लाकर खाना खिलाया और खाने का सामग्री भी देकर परिजन को जानकारी देकर घर तक पहुंचाने का काम किया।
सुबोध पासवान ने बताया की मंगल वार की शाम नर्सिंग होम जा रहे थे । उसी दैरान एक वृद्व महिला भटक कर सड़क किनारे बैठी थी । उससे बात करने पर बताय गया कि बहुत जोड़ से भाूख लगी है । यह सुन कर सड़क किनारे से उठा कर महिला को पहले मात्री सदन नर्सिंग होम लाया गया । उसके बाद खाने का सामग्री देने के साथ खाना खिलाया गया।
वृद्व के परिजन को सूचित किया गया ।जिसके बाद परिजन के साथ वृद्व को घर भेज दिया गया । वृद्व ने बताइ नंदपुर गांव से अपनी बेटी के घर मनमा जा रहे थे । बस से नारदीगंज में नीचे उतार दिया फिर हम पैदल जाने लगे । बताइ जव पैर दर्द करने लगा और रास्ता समझ में नहीं आया तब सड़क किनारे बैठ गए । उसके बाद सुवोघ का सहयोग मिला और अपना परिवार से मिले ।


















































































































