मिशन इंद्रधनुष तृतीय चरण की सफलता के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

0
1223

नवादा टुडे डेस्क

मिशन इंद्रधनुष तृतीय चरण की सफलता के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली यूनिसेफ के प्रखंड प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडे के नेतृत्व में निकाली गई। मिशन इंद्रधनुष का तृतीय चरण 3 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगी।

जिसमें जन्म से 2 वर्ष के बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण एवं प्रसव पूर्व जांच की जानी है। सघन मिशन के तहत दूरदराज के गांव के छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण के लिए 90%  प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओ में एक है। कार्यक्रम की सफलता को स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास निदेशालय, शिक्षा विभाग एवं सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ के आपसी सहयोग से चलाया जा रहा है। इस रैली का सहयोग विद्यालय के वार्डन एवं शिक्षिका शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here