रजौली में नाव से भेजे गए भोजन के पैकेट और दवाइयां, बेघर हुआ दर्जनों परिवार

0
944

चार दिनों तक लगातार बारिश के बाद सोमवार को बारिश से राहत तो मिली लेकिन अब भी बाढ़ के भयावह प्रभाव दिख रहें हैं। अब भी जिले के दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा रजौली के गांवाें के लिए नाव से भोजन के पैकेट और दवाइयां भेजी गई। बाढ़ के कारण लापता हुए तीन लोगों में से एक सुअरलेटी के रहने वाले कैलाश भुइयां का शव साेमवार काे बरामद कर लिया गया, जबकि दाे लाेगाें का पता नहीं चल पाया है। पकरीबरावां के नाटा नदी में डूबी बच्ची स्वीटी का भी शव बरामद किया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य कई जगहों से भी हादसे की खबर आ रही है। अकबरपुर के कुलना के पास भी एक शख्स नदी की तेज धार में डूबकर लापता हो गया।

जिले के नवादा, हिसुआ, नरहट, वारिसलीगंज आदि प्रखंडों के कई गांवों में भी दर्जनों घर बाढ़ में बह गए हैं. लोग बेघर होकर इधर-उधर भटक रहें हैं। जिला प्रशासन रजौली के फुलवरिया जलाशय के उस पार के गांवों पर नजर बनाए है जहां करीब 1200 लोग फंसे हैं। बाढ़ के कारण फंसे रजौली के जंगली इलाकाें में राहत समाग्री की आपूर्ति शुरू की गई है। सोमवार की सुबह एएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम नावों से राहत समाग्री डैम के उस पार पहुंचाई। कुमार आलोक ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ राहत और बचाव दल ने डैम के उस पार के इलाकाें में राहत समाग्री पहुंचाई है। अभी मेरमाे गांव में राहत समाग्री पहुुंचाई जा सकी है। मंगलवार काे रजौली के सूअरलेटी सहित चार अन्य गावाें में राहत समाग्री पहुंचाई जाएगी। दवाई पहुंचानी प्राथमिकता है। एएसपी ने बताया कि डैम के पार ज्यादातर लाेगाें के पास भाेजन के संसाधन हैं लेकिन चिकित्स्कीय सहायता जरूरी है। बाढ़ और माैसम के कारण बहुत सारे लाेग बीमार हैं, इसलिए उन्हें दवाइयां पहुंचाना प्राथमिकता है। मंगलवार काे दवाइयां और भाेजन पैकेट पहुंचाया जाएगा।

सहायता टीम में रजौली एसडीओ चन्द्रशेखर आजाद, डीएसएलआर आदि शामिल थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बब्लू, मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार आदि ने भी हालात का जायजा लिया। शनिवार और रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की चपेट में आकर बह गए लोगों का पता नहीं चलने से उनके परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है। बता दें कि शनिवार की देर शाम रजौली के हरदिया डैम 5 लोग बह गए थे जिनमें से 2 बच निकले जबकि सुअरलेटी का कैलाश भुइयां, न्यू सिंगर निवासी गोरेलाल राजवंशी व एकंबा निवासी जमुना राजवंशी का पता नहीं चल पाया था। साेमवार काे सुअरलेटी के कैलाश भुइयां का शव बरामद किया गया। इसके अलावा अन्य दाे अब भी गायब हैं। इसके बाद रविवार की रात अकबरपुर के नाद कुलना गांव के पास बहे युवक की खोजबीन जारी है।

Close

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here