19 हजार की सुपारी देकर कारवाई थी यूट्यूबर राहुल की हत्या, सुपारी किलर बिहार शरीफ से गिरफ्तार

0
1582

  क्राइम डेस्क। नवादा टुडे

जिले का रोह थाने के कुंजेला निवासी यूट्यूबर राहुल की हत्या करने वाले दो अपराधियों को बिहार शरीफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी अरनव शौर्य और आकाश कुमार नवादा शहर के मिर्जापुर के रहने वाला है। पुलिस ने अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि जांच में नवादा के मिर्जापुर निवासी दो युवकों का नाम सामने आने के बाद लहरी थाने की पुलिस ने रविवार की रात शहर के मिर्जापुर में छापेमारी की लेकिन आरोपी अरनव और आकाश नहीं मिला।

इसके बाद 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और उनकी निशानदेही पर दोनों अपराधियों को हथियार के साथ बिहार शरीफ से गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरफ्तार अपराधियों ने हत्या की बात को स्वीकार करते हुए घटना का खुलासा किया है। बिहारशरीफ के लहरी थाना के अनुसंधानकर्ता वीरेंद्र  चौधरी ने बताया कि मृतक राहुल के चचेरे भाई वीर बहादुर और जंग बहादुर ने ही राहुल की हत्या की साजिश रची थी। उसने राहुल की हत्या करने के लिए नवादा के मिर्जापुर निवासी अरनव और आकाश को 19 हजार रूपए दे दिए थे। कुल 28 हजार में हत्या का सौदा तय हुआ था। अब पुलिस हत्या के नामजद अभियुक्त और इस कांड के साजिशकर्ता दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है।


  क्या था मामलाबता, दें कि जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुंजैला गांव निवासी नरेश प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र राज आर्यन उर्फ राहुल की बिहार शरीफ में बीते गुरुवार की संध्या गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बिहारशरीफ के भैसासुर मोहल्ले में एक मकान में अपने बड़े भाई के साथ रहकर  इंटर की तैयारी करता था। वह प्रतिभाशाली छात्र था और यूट्यूब वीडियो बनाता था।उसने आर्मी द स्ट्रगल स्टोरी, वक्त सबका बदलता है, दोस्ती आदि लगभग 15 से अधिक की वीडियो अपलोड कर चुका था।  इस मामले में दो चचेर भाइयों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here