नवादा डेस्क | सुमित कुमार
दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लाखों लोग संक्रमित हैं। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब दो सौ लोग कोरोना के मरीज हैं।
नवादा में भी करोना वायरस से बचाव को लेकर जिला पत्रकार संगठन की इकाई प्रशासनिक पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से जिले के कई प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान पत्रकार व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पकरीबरामा से लेकर धौमोल बाजार तक लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक किया है।



















































































































