डीएम कौशल कुमार परिवार के साथ की मां सरस्वती की पूजा अर्चना

0
1641
नवादा डीएम कौशल कुमार पत्नी और बेटी के साथ सरस्वती पूजा करते

नवादा टुडे डेस्क

वसंतोत्सव के अवसर पर नगर के ब्राइट माइंड विद्यालय में माता सरस्वती की पूजा अर्चना बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। ब्राइट माइंड्स की नई शाखा रामनगर में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार पत्नी और बेटी के साथ पहंुचे। मां सरस्वती का पूजन किया। डीएम ने स्कूल की व्यवस्था, शिक्षा पद्धति, शिक्षिकाओं की टीम के लिए मैनेजमेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं उन्नत व्यवस्था बच्चों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक पीयूष कुमार पांडे ने पूजा अर्चना और वंदना कर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का आधार बताया। सैकड़ों बच्चों एवं अभिभावकों ने बड़े ही धूमधाम के साथ माता सरस्वती की वंदना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here