नवादा टुडे डेस्क
सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव में हिस्सा बटवारा को लेकर मारपीट की घटना में एक दम्पति जख्मी हो गए। मार पीट के दौरान सुनैना देवी एवं उनके पति राम भजु यादव घायल हो हो गए।
बताया जाता है बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा जमीन का हिस्सा नही दिया तो पंचायत बैठने को लेकर आमंत्रित करने के दौरान ही मारपीट की घटना शुरू हो गई। इस मामले में सतेंद्र प्रसाद, फुलू कुमार, बुलु कुमार एवं पनवा देवी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।



















































































































