गोविंदपुर में आलू बैग के अंदर 61 पेटी रॉयल चैलेंजर अंग्रेजी शराब हाथ लगा

0
2102

NAWADA TODAY

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुछ रोचक मोड़ के पास सोमवार की रात्रि करीब 10:00 बजे गस्ती कर रहे थाना के एएसआई दिलीप ठाकुर दल बल के साथ एक पिक अप को तेज रफ्तार में आते देखकर रुकवाया गया और उसे सघन जांच किया गया जांच उपरांत पिकअप में आलू का बैग रखा हुआ था सघन जांच में आलू बैग के अंदर 61 पेटी रॉयल चैलेंजर का 61 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस के हाथ लगा। पिकअप वाहन और ड्राइवर को पकड़ कर थाना लाया गया। थाना परिसर में आलू का बैक को उतरवाकर शराब को निकाला गया।

थाना प्रभारी डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि रात्रि गस्ती में थाना के दिलीप ठाकुर दल बल के साथ बकसोती की ओर से वापस आ रहे थे उसी दरमियान झारखंड की ओर से तेज रफ्तार में पिकअप वाहन नवादा की ओर जा रहा था वाहन को कुछ रोचक मोड़ के नजदीक रुकवाया गया और सघन जांच किया गया जांच उपरांत पिकअप वाहन से रॉयल चैलेंज अका 61 पेटी शराब बरामद हुआ । जिसमें 750ml का 30 पेटी यानी 360 पीस पॉइंट जबकि 375ml का 31 पेटी यानी 744 पीस बरामद हुआ कुल मिलाकर 1104 बोतल पुलिस के हाथ लगे। कुल मिलाकर 549 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है जो लगभग दस लाख की शराब जप्त किया गया।

बताया गया है कि गिरिडीह जिला निवासी मुकेश कुमार सिंहा अंग्रेजी शराब लेकर गोविंदपुर कि रास्ते से होकर जिला के विभिन्न जगहों पर पहुंचाने का काम करता था। उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और ड्राइवर मुकेश कुमार सिन्हा को जेल भेज दिया गया।बता दे 1 सप्ताह के अंतराल में लगभग 200 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस के हाथ लगे जिसमें तीन पिकअप और एक टेंपो को जब किया शराब माफियाओं ने विभिन्न तरीके से शराब पहुंचाने का काम कर रहा है जिसमें दो पिकअप आलू के बैग के अंदर में शराब ले जा रहा था जबकि एक पिक अप और टैंपू पर शराब रखकर ऊपर से खाली टीना रख दिया था जो पुलिस को पता नहीं चल पा रहा था। होली पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा शराब को लेकर धरपकड़ जारी किया गया है वही शराब माफियाओं ने विभिन्न तरीके से झारखंड से लेकर बिहार के विभिन्न जगह पर सारा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here