नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर प्रखंड के बिशनपुर में कुशवाहा पूजा समिति की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुशवाहा समाज के अध्यक्ष मुकेश नाथ वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वर्ग 1 से लेकर दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता प्रत्येक साल कराया जाता है प्रतिभा खोज प्रतियोगिता अपने-अपने वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुलिस प्रशासन के हाथों से सम्मानित किया जाता है।
प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक 2 घंटे का कराया गया जिसमें सामान्य ज्ञान गणित इतिहास भूगोल विषय से 100 नंबर का प्रश्न का उत्तर देने को कहा गया जिसमें मोनिका वर्मा अर्चना कुमारी लक्ष्मीकांत कुमार मोनू वर्मा नैना कुमारी स्नेह लता कुमारी ने कम समय में बाजी मार कर उत्तर पुस्तिका जमा देने में सफल रही और सभी लोग अधिक अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता को सफल बनाया।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को वीडियो कुंज बिहारी सिंह अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार थाना प्रभारी डॉ नरेंद्र प्रसाद और प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार राव के हाथों से मोमेंटो के साथ मेडल पहनाकर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया वीडियो कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता होने से बच्चों का पढ़ाई की जानकारी के बारे में अभिभावकों को पता चल जाता है और बच्चों में भी उत्साह जागता है।
वही अंचलाधिकारी ने इस प्रतियोगिता से सभी बच्चों को सराह ते हुए कहा कि प्रतियोगिता नहीं इसे कंपटीशन मानकर अभिभावक को रिजल्ट दिखाने का काम करें थाना प्रभारी ने बताया कि नौकरी पाने के लिए प्रतियोगिता के साथ-साथ कंपटीशन की भी तैयारी अभी से ही बच्चों को करनी चाहिए ताकि भविष्य में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार रावत कुशवाहा समाज के अध्यक्ष मनोज नाथ वर्मा, नवीन कुमार, दीपक कुमार, पंचायत समिति मनोज कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।



















































































































