प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, 36 घंटों की मशक्कत के बाद खोजा गया शव

0
1292

नवादा टुडे डेस्क

रजौली प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। डूबने के बाद शव को खोजने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और लगभग 36 घंटों की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया। घटना थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के गोहियाडीह गांव की है जहां शुक्रवार रात की रात मां शारदे की प्रतिमा विसर्जन के दौरान तलाब में डूबने से लेखों सिंह के पुत्र शुकर सिंह नामक युवक की मौत हो गई। रविवार को ग्रामीण तैराकों के द्वारा मृत युवक के शव को निकाला गया। बताया जाता है कि गोहियाडीह निवासी लेखों सिंह का पुत्र शुकर सिंह मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब पर गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ही वह अधिक गहराई में चला गया और तालाब में डूब गया। प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे युवकों के काफी ढूंढने पर भी उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। मायूस लोगों ने थकहार कर इसकी सूचना रजौली पुलिस को दी। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी रजौली पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इसके चलते घटना के एक दिन बाद भी शव को खोजा नहीं जा सका।

एसडीओ के निर्देश पर खोजा गया शव
रविवार को एसडीओ  के निर्देश पर पंचायत के मुखिया प्रदीप साव के नेतृत्व में ग्रामीण तैराकों ने तलाब में शव की खोज शुरू की। रविवार को 36 घंटे से ज्यादा पानी में डूबे युवक की शव को गांव के तैराकों द्वारा काफी मशक्कत करने पर ढूंढा जा सका।  पंचायत के मुखिया व ग्रामीण  शव को वाहन से लेकर रजौली थाना पहुंचे। जहां से थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

पांच बच्चों को छोड़ गया मृतक
ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक दो भाईयों में छोटा है। और उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष थी। युवक शादीशुदा है और उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसमें 4 लड़की व एक लड़का है। परिजनों ने बताया कि 10 दिन पूर्व ही इसकी पत्नी को एक लड़की हुई है। मृत युवक की कमाई पर ही उसके परिजनों की परवरिश हो रही थी। अब युवक के बच्चों की परवरिश अधर में है। बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने कहा कि अंत्य परीक्षण के बाद उसके परिजनों को आपदा की तरफ से मिलने वाली 4 लाख की राशि सहायतार्थ दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here