मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत लाभुको के बीच चाभी वितरण

0
1184

नवादा टुडे डेस्क

अकबरपुर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत वाहन खरीदने वाले लाभुकों को प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित कर  वाहनों की चाबी दी गई। रजौली एसडीएम चन्द्रशेखर आजाद ने लाभुकों को चाबी देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने  योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला और लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने के लिए रजौली अनुमंडल के सभी बीडीओ को निर्देश दिया।

जिससे निर्धारित अवधि के अंदर लाभुकों को उक्त योजना का लाभ मिल सके। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यातायात व्यवस्था सुलभ कराने में मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत खरीदे गए वाहनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मुख्यालय पहुंच सकते हैं।

आज भी बहुत ऐसे गांव है जहां सड़क तो बनी है लेकिन वहां के ग्रामीणों के लिए प्रखंड व जिला मुख्यालय पहुंचने की डगर आसान नहीं है।ऐसे में मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत खरीदे गए वाहनों से वे आसानी से मुख्यालय पहुंच सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि जिन लाभुकों के आवेदन पत्र स्वीकृत हो गए हैं वे शीघ्र अपना वाहन खरीद लें। जिससे निर्धारित समय में उन्हें उक्त योजना के तहत अनुदान की राशि का भुगतान हो सके। मौके पर बीडीओ मो. नौशाद आलम सिद्धिकी, सीओ ओम प्रकाश भगत, समेत रजौली अनुमंडल के सभी बीडीओ मौजुद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here