नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन से उत्तर में बन रही रेलवे ओवरब्रिज का कार्य लगभग समाप्त गया है। कुछ कार्य बचे हुए हैं जो रेलवे के सहमति मिलने के बाद पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी रेलवे से सहमति नहीं मिल रही है। जिस कारण शहर वासियों को जाम जैसी संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। वारिसलीगंज बाजार में हर समय जाम से परेशान लोगों द्वारा कई वर्षों से ओभर ब्रिज की मांग किया जा रहा था।
लोगों द्वारा किए जा रहे मांग को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के द्वारा रेलवे लाइन के ऊपर से ओभर ब्रिज बनाने की सहमति लगभग 2016 में प्रदान कर दी गई थी। लेकिन शुरुआत के एक वर्ष तक पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण विवाद को लेकर मामला अटका रहा। जानकारी के अनुसार पुल निर्माण की समय सीमा में लेट होने के कारण पूर्व निर्माण के लिए बनाए गए परक्लन को निरस्त कर दूसरे प्राक्कलन बना कर पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन फिर जमीन विवाद आड़े आया। लेकिन प्रशासन के सख्त रवैया के कारण जमीन मालिक और अधिकारियों के बीच बैठक दर बैठक कर जमीन समस्या को सुलझा कर 2018 में पुल निर्माण करने का कार्य शुरू किया गया जो लगभग बनकर तैयार हो चुका है।
लगभग 32 करोड़ से अधिक की राशि के निर्माणाधीन पुल के दोनों तरफ लगभग 4 माह पहले हर प्रकार का कार्य को पूरा कर लिया गया है। लेकिन रेलवे ट्रैक के ऊपर किया गया विद्युतीकरण में बिछाए गए बिजली तार के कारण ट्रैक के बीचो बीच का हिस्सा खाली पड़ा हुआ है। जिसके लिए पुल निर्माण कंपनी के अधिकारी रेल विभाग से सहमति लेने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
– अप्रैल माह में हो सकता है रेलवे ओवरब्रिज चालू
पुल निर्माण में लगे कंपनी के अधिकारी ने बताया कि बीच में बचे हुए भाग को पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा बिछाए गए तार को नीचे करने के लिए आवेदन दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही सहमति मिल जाएगी और पुल निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। उसी प्रकार पुल निर्माण में अन्य काम करने लगे कर्मियों ने बताया कि रेलवे से सहमति मिलने के चंद दिनों के बाद ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बताया कि ओवरब्रिज का परकल्लन पहले बन जाने के बाद विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है। जिस कारण पुल अपने प्राक्कलन के अनुसार बन रहा है जिसमें विद्युतीकरण के लिए बिछाया गया तार आड़े आ रहा है। बताया कि रेलवे से सहमति मिलने के बाद तार को थोड़ा नीचे कर निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। भरोसा दिया कि अप्रैल माह तक वारिसलीगंज के लोगों को रेलवे ओवरब्रिज का तोहफा मिल सकता है।
– जाम की समस्या से लोगों को मिलेगी राहत
2020 में रेलवे ओवर ब्रिज के चालू हो जाने के बाद वारिसलीगंज में हर समय लगने वाला जाम से वारिसलीगंज के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वारिसलीगंज के विभिन्न घाटों पर बालू ले जाने के लिए आने वाले वाहन जो लखीसराय बेगूसराय शेखपुरा जमुई बरबीघा पकरी बरमा आदि से वारिसलीगंज बाजार होकर जाती थी। पुल बन जाने के बाद इन वाहनों को बाजार अंदर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ओवरब्रिज पार करके बायपास के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। जिस कारण वाहनों से लगने वाली जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।






















































































































