सीतामढी ओपी के सामने चोरों का उत्पात, शटर काट ढाई लाख की संपति चोरी के बाद लगा दी आग

0
1230

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले के सीतामढी ओपी के ठीक सामने बगल में ही चोरों में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार की रात चोरों ने एक मोबाईल दुकान की शटर काटकर लगभग ढाई लाख की संपति चोरी कर ली और दुकान में आग लगा दी। आगलगी के बाद गैस सिलेंडर में भीषण ब्लास्ट हुआ और मार्केट के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट के बाद नक्सली हमले की अफवाह से लोग सकते में आ गए। करीब तीन घंटे बाद मामला चोरी का निकला तब आस-पास के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।

घटना सोमवार की रात की है जब मेसकौर प्रखंड के सीतामढी थाना के सामने स्थित मां भवानी पीसीओ मोबाईल दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। दुकान में रखे दर्जन भर स्मार्टफोन के अलावे  1 लाख 60 हजार रूपए नगद की भी चोरी कर लीग गई। चोरी के बाद दुकान मे आग लगा दी गई। इससे मार्केट की दिवार तथा शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुकान के संचालक ने मामला दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष के अलावे मुखिया अखिलेश सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। 
पहली दफा लगा नक्सली हमला है. आस-पास के लोगों ने बताया सोमवार की रात करीब  2 बजे आवाज के साथ मार्केट से धुंआ निकलने लगा। पास पहुंचे तो देखा कि दुकान के आगे का शटर गिरा हुआ है। पूरे मार्केट के अंदर से धुंआ निकल रहा है। दूसरा शटर भी खुला हुआ था। धुंआ निकलने के कारण रात में अंदर प्रवेश करने की हिम्मत नहीं हुई। बलास्ट और आगजनी के कारण पहली दफा लोगों को लगा कि नक्सल हमला हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी। मार्केट के बाहरी दीवारों में दरारें तथा शटर के फूलने के बाद दरारें उभरने से मामला नक्सलियों  द्वारा माइन्स लगा मार्केट को उड़ाने की योजना लग रही थी लेकिन थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की तो मामला चोरी का निकला। 

जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए दुकान में रखे थे पैसेदुकान में रखे 1 लाख 60 हजार रुपए नगद सहित दर्जनों मोबाईल सेट चोरों ने चुरा लिया है। संचालक संजीत ने बताया कि फिलहाल तो कुल कितने मोबाइल चोर अपने साथ ले गया है बताना मुश्किल है। जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए दुकान में पैसे रखे थे जिसे चोरों ने चुरा लिया। दुकान की छत और दिवार भी टूट गई है। दुकान के आलमीरे और काउंटर भी छतिग्रस्त हो गए हैं। कुल मिलाकर 3 लाख रूपए के आस-पास की छति हुई है।


थानाध्यक्ष शिशुपाल ने कहा कि मामला संदिग्ध है। सघन अनुसंधान किया जाएगा। अंदर मे जब ताला नहीं टूटा तो चोरो ने बाहरी शटर के स्प्रिंग चैनल में लगे नट बोल्ट को ही खोल कर शटर को गिरा दिया तथा दुकान में चोरी की है।  चोरों ने घटना के बाद मार्केट के अंदर वेस्टेज सामानों तथा मार्केट में रखा एक सिलेंडर में आग लगा दिया है। 


दुकान के पूरब साइड में किया गया बैरिकेडिंगदुकान में विस्फोट होने के बाद बाहरी दीवार फुल गई है और उसमें बड़ी दरारे आ गई है। इससे वहां हादसे की भी आशंका बन गई है। पुलिस ने हादसे की आशंका को देखते हुए ऐतिहातन दुकान के पूरब साइड 80 फिट तक बैरीकेटिंग कर दी है। इस क्षेत्र को बांस से घेर दिया गया है एवं प्रवेश निषेध कर दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here