वाहन सहित भारी मात्रा में चार गैलन महुआ निर्मित शराब बरामद,कारोबारी फरार

0
1789

नवादा टुडे डेस्क

रोह रुपौ थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एक हुंडई कम्पनी कार से भारी मात्रा मे महुआ निर्मित शराब बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार रुपौ पुलिस द्वारा सिंघना सड़क मार्ग मे रात्रि गस्ती के दौरान वाहन जांच क्रम में चार गैलन शराब मिला। वाहन चालक पुलिस को देखते ही भाग निकला पुलिस ने पीछा किया लेकिन अंधेरे का फाइदा उठकर भाग गया। शराब व वाहन को जब्त कर पुलिस थाना ले आई।

जिसका न. WB 06 3297 है पुलिस को जानकारी मिली है कि यह वाहन कौवाकोल थाना क्षेत्र मधरापुर गांव की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जब्त वाहन से चार गैलन महुआ निर्मित शराब 240 लीटर बरामद कर लिया गया है। वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here