सोनू कुमार
कैमरे की कम्पनी कैनन द्वारा करवाए गए भारत के सबसे बड़े लाइव फोटोग्राफी कांटेस्ट में तृतीय विजेता नवादा जिला में नारदीगंज के मोहम्मद जुबैर खान घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के साइंस सिटी के ऑडिटोरियम में किया गया जहां सैकड़ों प्रतिभागियों के मौजूदगी के बाद व्यस्कों के मेन केटेगरी में जुबैर ने यह पुरस्कार जीता है। जुबैर बताते है कि वो बस शौकिया फोटोग्राफी करते रहे हैं और अपने भाई के कहने पर उन्होंने इसमंे भाग लिया था।
कांटेस्ट जीतने पर जुबैर को कैनन का 80डी कैमरा और कई उपहार दिया है। मेन कैटेगरी में जुबैर ने पहला थीम फूड हैवेन खाना खजाना में एक औरत जो मछली बना रही है। एक बच्ची दोनांे हाथ मंे मछली लेकर खड़ी थी। इसी तस्वीर को दिया था। वहीं दूसरे थीम में हुगली नदी में कूद रहे एक व्यक्ति का हावड़ा ब्रिज को फ्रेम में रखते हुए लिया जिसका थीम सिटी ऑफ जॉय था।






















































































































