सड़क निर्माण कार्य के दौरान पानी छिड़काव नहीं करने से धूल और गंदगी से लोग हो रहे बिमारी का शिकार

0
2060

नवादा टुडे डेस्क

  रोह प्रखंड के कादिरगंज पथ कौवाकोल एनएच पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इस कारण वाहनों के चलने से उड़ रही धूल यात्रा करने वाले यात्रियों को बीमार बना रहा है। बगल की गांव वालों भी उड़ते धूल के शिकार हो रहे हैं इससे नाराज लोग गोलबंद होकर प्रशासन के खिला़फ आंदोलन के करने को मजबूर हैं। चिकित्सकों की मानें तो सड़क पर उड़ रही धूल से हर दिन 4 से 5  सांस व आंखों के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बगल के गांव में धूल उड़ने के कारण बढ़िया से खानपान नहीं ले पा रहे हैं रात में सोनेे वक्त भी धूल का कचरा सांस केे द्वारा जा रही है।

स्थानीय गांव के लोगों ने पानी छिड़काव कर सड़क बनाने की मांग की है। सड़क पर उड़ती धूल से बचने के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकान को प्लास्टिक लगा कर घेर दिया है। ताकि धूल अंदर नहीं आ सके। ग्रामीण राजेश कुमार बालमुकुंद चौधरी शिवनंदन प्रसाद पप्पू प्रसाद ने बताया कि पिछले 1 महीने से सड़क का निर्माण हो रहा है। इस दौरान उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। सांस द्वारा धूल के कण जब अंदर जाते हैं, तब वह खांसी से परेशान हो जाते हैं। कभी कभार तो टायर से टकरा कर गिट्टी भी उछलती है जो लोगों को लगती है। यात्री चंदन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान धूल पर नियंत्रण के लिए विभाग की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

सड़क निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा इसमें लापरवाही बरती जा रही है। धूल उड़ने से सभी की घरों का खाना खराब हो जाता है गंदगी से भरा हुआ खाना खाने को मजबूर है। इससे उन्हें आर्थिक हानि हो रही है। होटलों में खाद्य पदार्थों को ढक कर नहीं रखा जाता है। डॉक्टर रोह प्रभारी चिकित्सक राजकिशोर प्रसाद ने कहा की सड़कों पर उठने वाली धूल से लोग अधिक एलर्जी का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा आंख में जलन, लालीमापन आना भी आम बात हो गई है। कई लोग धूल के कण जाने पर आंख को रगड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे अल्सर की शिकायत हो सकती है। आंखों की रोशनी तक जा सकती है। धूल से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। धूल के फेफड़े में जाने से दमघोंटू रोग होते हैं। दमा सहित अन्य रोग भी धूल से होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here