नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले के कौआकोल थाना के रूपौ ओपी के फुलडीह गांव निवासी किराना व्यवसायी जयचंद साव के घर पर अपराधियों ने बमबारी की है। इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने नवादा-कौआकोल पथ के फुलडीह मोड़ के समीप जाम कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बाइक से आए दो अपराधियों ने जयचंद साव के घर और दुकान पर बमबारी किया। उसके बाद अपराधी फरार हो गए। हालांकि किसी को कोई नुकसान नही हुआ है। लेकिन घटना स्थल से जिंदा बम बरामद किया गया है।
इस घटना के विरोध में उग्र ग्रामीणांे ने नवादा-कौआकोल पथ के फुलडीह मोड़ को जाम कर दिया है। उग्र नागरिकों ने अपराधियों की गिरफतारी की मांग की है। बताया जाता है कि रंगदारी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















































































































