कोरोना पाॅजिटिव ने झारखंड एक्सप्रेस के एस-8 से आने की बात कही, उस लिस्ट में उसका नाम नही

0
1972

अशोक प्रियदर्शी


      बुधवार को नवादा शहर के पार नवादा के 38 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि के बाद कोरोना वैश्विक महामारी की जद में नवादा भी आ गया है। इसकी सूचना के बाद से हर कोई हैरान है। चिंताजनक बात यह है कि नवादावासी खुद को सुरक्षित मान रहे थे। लाॅकडाउन के 21 दिन का 15 दिन ठीक ठाक रहा है। सैंपल के लिए भेजे गए रिपोर्ट निगेटिवस आते रहे। लेकिन लाॅक डाउन के छह दिन शेष रहने के पहले पाॅजिटिव केस की घटना ने सबकों चकित कर दिया है।

दूसरी तरफ, जिला प्रशासन सतर्कता बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने बताया कि पीड़ित शख्स को आइसोलेट कर दिया गया है। परिजनों को कोरेंटाइन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए पड़ोसियों को चिंहित कर कोरेंटाइन कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नही है।


यही नहीं, पीड़ित शख्स के गांव से तीन-पांच किलोमीटर की परिधि तक सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र पूरी तरह लाॅक डाउन कर दिया गया है। क्षेत्र के घरों में जांच और सर्वे किया जा रहा है, जो पीड़ित शख्स के संपर्क में आया है। यही नहीं, वैसे लोगों का स्कैनिंग किया जा रहा है, जो बाहर से आए हैं, लेकिन वे जांच नही कराए हैं। इस बीच, पीड़ित का इलाज करने वाले सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ ए कलीम को होम कोरेंटाइन पर रखा गया है।

पार नवादा -बुंदेलखंड थाना के समीप तस्वीर – रिंकू केसरी

पीड़ित शख्स के बयान से नही खा रहा मेल
जिला प्रशासन पीड़ित शख्स के ट्रेवल हिस्ट्री के हिसाब से लोगों को चिंहित करने में जुटा है, ताकि उसे कोरेंटाइन किया जा सके। पीड़ित शख्स के मुताबिक, 21 फरवरी को निजामुददीन मरकज गया था। वह 2 मार्च को झारखंड एक्सप्रेस से सफर करते हुए 3 मार्च को अपराहन तीन बजे गया जंक्शन पर उतरा। जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने पीड़ित शख्स के नाम का जिक्र करते हुए रेलवे अधिकारी से झारखंड एक्सप्रेस के कोच एस-8 के सीट संख्या-61-62 का जिक्र करते हुए जानकारी मांगी थी।


  लेकिन रेलवे से मिली सूची के मुताबिक, सीट ही नही उस बोगी के पूरी लिस्ट में पीड़ित व्यक्ति का नाम नही है। लिस्ट के मुताबिक, सीट संख्या-61 में महेंद्र कुमार और 62 मंे सुनील साव का जिक्र है। नवादा के अपर समाहर्ता ओम प्रकाश से जब इस संबंध में बात किया तब उन्होंने भी कहा कि पीड़ित व्यक्ति के बताए अनुसार सूची मंे नाम नही मिल रहा है। हालांकि इसकी तहकीकात कर रही है।


दूसरी तरफ, यह पहलू इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया कि जिस व्यक्ति में कोरोना का पाॅजिटिव रिपोर्ट आया है, उसके मुताबिक वह 3 मार्च को नवादा पहुंचा है। कोरेंटाइन और आइसोलेशन की अवधि 14 और 28 दिन की होती है। यह अवधि के बाद इस व्यक्ति में पाॅजिटिव के लक्षण मिलने से चिकित्सक भी हतप्रद हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वह तिथि गलत बता रहा है या फिर नवादा में किसी पाॅजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ महकमा इस बात को लेकर काफी गंभीर है।


इसबीच, कंफर्म केस कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह एलआरडीसी ने सीओ और नगर और बुंदेलखंड थानाध्यक्ष को पत्र के जरिए कहा है कि पीड़ित व्यक्ति ने जो ट्रेवल हिस्ट्री बताया है वह स्पष्ट और विस्तृत नही है। हालांकि नोडल पदाधिकारी ने तत्कालिक 14 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिसे कोरंेटाइन किया गया है।


फिलहाल, जिला प्रशासन उस हर एंगल पर जांच कर रही है, जो पाॅजिटिव पीड़ित मरीज ने ट्रेवल हिस्ट्री में बताया है। पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक, झारखंड एक्सप्रेस से उतरने के बाद वह गया से आॅटो से हिसुआ पहुंचा। फिर बस से नवादा पहुंचा और एक होटल में खाना खाया। शाम छह बजे टोटो के जरिए कमालपुर गांव पहुंचा। 4 मार्च से पुराना पुल के समीप कपडे़ का स्टाॅल लगाया। फिर जिस दुकान से किराना सामान और चाय पीता था, उसकी जानकारी भी जुटाई गई। मुहल्ला के अलावा, मस्जिद और पड़ोसी के घरों को सेनेटाइज किया जा रहा है।

पारिवारिक इतिहास
पाॅजिटिव पाए व्यक्ति के परिवार में बीबी के अलावा तीन बच्चे हैं। सभी बच्चे नौ से चार साल के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here