भागलपुर में शहीद के अंत्येष्टि में भाग लेंगे गिरिराज, मंत्री ने कहा इसका बदला याद रखेगी दुनिया

0
1187
गिरिराज सिंह

नवादा टुडे 



पुलवामा में शहीद हुए भागलपुर कहलगांव के जवान रतन ठाकुर की अंत्येष्टि में केन्द्रीय प्रतिनिधि के तौर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सिरकत करेंगे। गिरिराज सिंह नवादा से भागलपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
गिरिराज सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर वह भागलपुर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की आत्मा पर हमला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जवान की शहादत बेकार नही जाएगी। ऐसा बदला लिया जाएगा कि दुनिया याद रखेगी।
इसके पहले गिरिराज सिंह नवादा प्रजातंत्र चैक पर श्रद्धांजलि सभा में सिरकत किया। इस मौके पर गिरिराज सिंह की मौजूदगी में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here