हिना मोहिनी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में कहा कि जल और हरियाली के बिना जीवन बचना मुश्किल है। इसे बचाने के लिए जल और हरियाली को संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहले गंगा के तटीय इलाका में भूगर्भ जल स्त्रोत का स्तर नीचे गिरता था। पर जब उतर बिहार के इलाका में भी भू गर्भ जलस्तर में गिरावट आने लगी तब ंिचता उत्पन्न हो गई। तभी जुलाई में सभी पार्टी के विधायकों एवं विधान पार्षदों की संयुक्त बैठक के बाद यह कार्यक्रम तय किया गया है।

बिहार का विकास दर बाकी राज्यों से तेज
सीएम ने कहा कि बिहार में सबसे घनी आबादी है फिर भी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। बिहार का विकास दर देश के औसत विकास दर से काफी आगे है। पिछले वर्ष बिहार का विकास दर 11.3 प्रतिशत रहा जो देश के अन्य सभी राज्यों से आगे था।
सीएम ने कहा कि 19 जनवरी को पर्यावरण संरक्षण, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह उन्मूलन, शराबबंदी के लिए 16 हजार किलोमीटर लंबा मानव श्रृंखला का लक्ष्य रखा गया है ताकि पिछले सारे रिकाॅर्ड को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जबतक हमलोग हैं समाज के किसी तबके की उपेक्षा नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड अलग हुआ था तब बिहार में 9 प्रतिशत वन क्षेत्र था। 2012 में 19 करोड़ पौधारोण हुआ अब 15 प्रतिशत वन क्षेत्र आच्छाादित है, लेकिन यह पर्याप्त नही है। अगले तीन सालों में जल जीवन हरियाली अभियान के लिए 24 हजार 500 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। सीएम ने कहा कि गंगा नदी के पानी को राजगीर और बोधगया के बाद नवादा में पहुंचाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जाने से पहले हर घर नल का जल, शौचालय, पक्की नाली गाली का निर्माण होगा।

57 योजनाओं का उदघाटन और 256 का शिलान्यास
सीएम ने सभा स्थल से रिमोट के जरिए 180 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 57 योजनाओं का शिलान्यास किया। जबकि 389 करोड़ की लागत की 256 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा समेत अनेक लोग मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने प्राणचक गांव का मुआयना किया। हरदिया में वेलनेस सेंटर का उदघाटन किया।






















































































































