मेडिकल पढ़ाई करने चीन गया था, सिरदला का छात्र कोरोना वायरस का शिकार, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है इलाज

0
1546

नवादा टुडे डेस्क


चीन में चिकित्सा की पढ़ाई करने गए सिरदला प्रखंड के भट्ट विगहा निवासी मो.सत्तार के 26 वर्षीय छोटे पुत्र मो. मसीहउद्दीन को कोरोना वायरस के संक्रमण का संदिग्ध पाया गया है। चीन से भारत लौटे छात्र को दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट से दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में रखा गया है। शुक्रवार की देर शाम सिरदला पीएचसी में मसीह के बारे में सूचना दी गई है। तब पीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन चैधरी ने भट्टबीघा निवासी मो सत्तार के परिवार को सूचित किया है।


कोरोना वायरस का संदिग्ध मो. मसीह उद्दीन भट्टबीघा गांव का रहने वाला है। उसके पिता मो. सत्तार अच्छे खासे किसान हैं। मो. शमशेर ने बताया कि मसीउद्दीन ने दो साल पहले सिरदला आदर्श इंटर विद्यालय से इंटर की पढ़ाई पूरी की थी । इसके बाद वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए वह चीन चला गया था।


इधर, चीन के बुहान शहर में फैली कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद भारत सरकार चीन में रह रहे भारतीयों को वापस देश बुला रही है। विदेश मंत्रालय के पहल पर चीन भेजी गयी विमान से मसीउद्दीन भारत वापस लौटा है। फिलहाल उसे 14 दिनों के लिए दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सको की गहन निगरानी में रखा गया है। मो. शमशेर ने बताया कि उनकी बहन का निकाह 14 फरवरी को है। लेकिन मसीउद्दीन उसमें शामिल नहीं हो सकेगा। इसका मलाल पूरे परिवार को है। हमलोग दुआ कर रहे है कि मसीह पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर लौटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here