पीयूष हत्याकांड का खुलासा, झारखंड के अपराधियों ने मारी थी गोली, न्यू पीएलआईएफ के प्रमुख एक सहयोगी के साथ गिरफ़्तार

0
1567
nawada sp along with arrest criminals

नवादा टुडे डेस्क 

नवादा पुलिस ने गोविंदपुर के पीयूष हत्याकांड के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने न्यू पीएलएफआई के कथित प्रमुख मनोज मेहता और उसके एक सहयोगी को गिरफतार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने पत्रकारों को बताया कि न्यू पीएलएफआई नामक संगठन के जरिए नवादा के गोविंदपुर के थाली बाजार के गोपाल साव से दस लाख रूपए की रंगदारी की मांग की गई थी। इसकी भरपाई नही किए जाने के कारण गोपाल साव के 13 वर्षीय भतीता पीयूष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस सिलसिले में हजारीबाग के मनोज मेहता और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। इस सिलसिले में पांच अन्य लोगों का नाम सामने आया है। इसमें एक स्थानीय युवक की भूमिका सामने आई है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।

PIYUSH-File Photo

एसपी ने बताया कि हजारीबाग, चतरा, कोडरमा में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। नवादा में भी पैर पसार रहा था, इसी कड़ी में इसे गिरफतार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here