सीएए एनआरसी के खिलाफ नरहट में मुस्लिम समुदाय के महिला एवं पुरुषों ने बनाया मानव श्रृंखला

0
1486

नवादा टुडे डेस्क

नरहट प्रखंड के शेखपुरा मीनापुर कुशा सहित दर्जनों गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग गांव में लगभग रोड किनारे 6 किलोमीटर का सीएए और एनआरसी कानून के विरोध में हजारों महिलाओं पुरुषों ने सड़क किनारे शेखपुरा से नरहट तक विशाल मानव श्रृंखला बना कर एनआरसी सीएए कानून वापस लेने की मांग लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने काली पट्टी बांध कर एवं बैनर तले के साथ नरहट से शेखपुरा मानव श्रृंखला का नेतृत्व किया।

मौलाना ऐन उद्दीन चिश्ती मार्च में शामिल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने दर्जनों गांव से आकर लोगों ने मुख्य मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने कहा कि आवाम के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समर्थन विश्वास तोड़ा है हम लोग आंदोलन का अंत तक लड़ेगें, किसी कीमत पर संविधान विरोधी कानून को लागू नहीं होने देंगे।

धर्म और समाज को बांटने वाला नया नागरिकता कानून को देश के संप्रदाय को बढ़ावा देने के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करवा रहे है ये काफी घातक है सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की

बता दे की नागरिकता संशोधन विधायक विरोध में तिरंगे के साथ उपस्थित गन जामा मस्जिद  के सदर कमरुद्दीन, शेखपुरा पंचायत समिति सदस्य अली अकबर,  चुन्नू  फैसल एकेडमी के डायरेक्टर रजी अहमद,  दानिश अहमद, सुुगु आलम, मौलाना साहब उद्दीन, गुलाम मुस्तफा, जमाली आफताब आलम  एवं दर्जनों मदरसा के मौलाना एवं छोटे बड़े बच्चे एवं महिलाएं शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here