शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे, भांगड़ा और बाजे-गाजे के साथ सड़कों पर निकले शनिभक्त

0
1694

नवादा टुडे डेस्क

शहर के नारदीगंज रोड में गढ़पर स्थापित शनिदेव मंदिर के 6ठे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गुरूवार को सैकड़ों शनिभक्त बैल गाड़ी, डीजे, भांगड़ा और बाजे-गाजे के साथ सड़कों पर निकले। युवा सांस्कृतिक क्लब के बैनर तले यह शोभा यात्रा में युवाओं ने झुमते, नाचते, गाते शहर का भ्रमण किया। बता दें कि मंदिर की स्थापना के छठे वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा था। दूसरे दिन आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम मंे बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, बच्चे व महिलाओं ने भाग लिया। सभी श्रद्धालु शनिदेव के भक्ति गीतों पर नाचते थिरकते दिखे। लोग पूरे उत्साह के साथ जय शनिदेव का जयघोष कर रहे थे। मंदिर प्रांगण से निकलकर यह शोभा यात्रा पूरे शहर में घुमकर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

समारोह से जुड़े लोगों ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन वेदी पूजन व देव आवाहन किया गया। दूसरे दिन शोभा यात्रा निकाली गई। समारोह के आखिरी दिन गुरूवार को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया। आयोजकों ने बताया कि नवादा में 2013 मंे भव्य शनिदेव मंदिर की स्थापना हुई थी। पूजन कराने के लिए बाहर से पंडित बुलाए गए हैं। भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। इस पूरे आयोजन में प्रिंस कुमार , गौरव कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार,कारू कुमार, मयंक कुमार, सन्नी कुमार, पिंटु कुमार, बिट्टू कुमार, सन्नी भगत,सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, चिकू, भूपेन्द्र, बिटू, सोनू अग्रवाल, सोनल, राजीव रंजन व दर्जनों युवा सहयोग कर रहे हैं।

शोभा यात्रा में दिखा उत्सवी माहौल
शोभा यात्रा के दौरान शहर में उत्सवी माहौल देखने को मिला। यात्रा में शामिल युवतियां डीजे के धुन पर थिरकती दिखी तो यात्रा में शामिल बूढे भी भांगड़े के धुन पर झूमते दिखे। मंत्रोच्चार और प्रार्थना से शहर में अध्यात्मिक माहौल दिख रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने शनि मंदिर पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here