किराना व्यवसायी के घर अपराधियों ने की बमबारी, विरोध में नवादा-कौआकोल पथ जाम

0
1827
नवादा कौआकोल पथ पर विरोध जताते लोग

नवादा टुडे डेस्क


नवादा जिले के कौआकोल थाना के रूपौ ओपी के फुलडीह गांव निवासी किराना व्यवसायी जयचंद साव के घर पर अपराधियों ने बमबारी की है। इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने नवादा-कौआकोल पथ के फुलडीह मोड़ के समीप जाम कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बाइक से आए दो अपराधियों ने जयचंद साव के घर और दुकान पर बमबारी किया। उसके बाद अपराधी फरार हो गए। हालांकि किसी को कोई नुकसान नही हुआ है। लेकिन घटना स्थल से जिंदा बम बरामद किया गया है।

इस घटना के विरोध में उग्र ग्रामीणांे ने नवादा-कौआकोल पथ के फुलडीह मोड़ को जाम कर दिया है। उग्र नागरिकों ने अपराधियों की गिरफतारी की मांग की है। बताया जाता है कि रंगदारी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here