जल जीवन हरियाली व मानव श्रृंखला को लेकर बीडीओ ने किया बैठक

0
1793

नवादा टुडे डेस्क

जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर मेसकौर प्रखंड के बीआरसी भवन में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मानव श्रृंखला के सफलता के लिए  बीडीओ ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 82 के तिलैया पुल से उमराव विगहा एवं एसएच सहित कुल करीब 20 किलोमीटर लम्बी मार्ग में मानव श्रंखला का निर्माण किया जाएगा।

बताया कि एक रूट प्रखंड मुख्यालय छोटकी तेतरिया से जरहिया तथा दूसरा मार्ग एनएच 82 के तिलैया नदी से उमरांव विगहा तक होगी। बीडीओ ने बताया यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक महत्वाकांक्षी आवाह्न है। जो जनकल्याण एवं पृथ्वी हरा भरा रखने के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जल जीवन हरियाली पर ही मानव जीव का पृथ्वी पर जीवन संभव है। उन्होंने बताया अगामी 9 अगस्त को 8 लाख पौधारोपण किया जाएगा जिससे पृथ्वी पर प्राकृतिक हरियाली लाई जाने मे मददगार साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग व शिक्षक  इस तरह के कार्यों को दायित्व समझ निर्वहन करती है। कहा कि अभी से हीं अपने अपने पोषक क्षेत्रो मे शिक्षक जाकर मानव श्रृखंला कि सफलता के लिए लोगों से चर्चा करे तथा जल जीवन हरियाली का मुख्य मकसद से भी लोगों को रुबरु कराए।  


  बीडीओ ने कहा कहा मानव श्रृंखला में शिक्षको के अलावे स्कूली बच्चे,  जीविका दीदी , आशा दीदी सहित सभी प्रकार के सरकारी कर्मी लोग अपना योगदान देगें। मौके पर जे एसएस, बीआरपी ब्रजेश कुमार, सीआरसीसी तौकीर आलम, श्री निवास शर्मा, सर्वेश कुमार गौतम, मो. अजहरउदौला, प्रधानाध्यापक सुनील सिन्हा, जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, अरुण कुमार, कुमारी कविता, संजय कुमार , गौरी पाठक अनुराधा कुमारी, पिंकी कुमारी व प्रखंड के सभी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित 80 कि संख्या में प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here