हिना मोहनी
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत रोह प्रखंड क्षेत्र के कोशी रूखी निवासी आजाद कुमार का पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। आजाद रिटायर चौकीदार महेश्वर पासवान के पुत्र है। सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन होने के बाद उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। आजाद पूर्व में जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाता था।
वह घर पर ही रह कर कंपटीशन की तैयारी कर आज अपने मुकाम पर पहुंच गया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल मैं हुआ, उसके बाद रोह उच्च विद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर दुकानदारी करते हुए अपनी तैयारी जारी रखा। अब सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित किए गए हैं। आजाद ने बताया कि इस सफलता के पीछे अपनी मेहनत गुरुजनों और परिजनों का आशीर्वाद शामिल है।





















































































































