वित्तरहित कॉलेज कर्मी 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना

0
744

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल वित्तरहित अनुदानित शिक्षक कर्मचारी संघर्ष मोर्चा, पटना, बिहार के आह्वान पर जिले के वित्तरहित माध्यमिक, इंटर तथा डिग्री महाविद्यालयों के कर्मी 23 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे। इसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह वारसी महाविद्यालय पाण्डेयगंगौट के प्राचार्य डॉ. बिपिन सिन्हा ने बताया कि अनुदान के बदले वेतनमान, बकाए अनुदान का एकमुश्त भुगतान, संबद्धता समाप्त करने की साजिश पर रोक।

वित्तरहित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा को स्थाई करने एवं सेवानिवृत्ति की आयु में पांच वर्ष की वृद्धि किए जाने सहित कर्मियों को अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर मोर्चा के आह्वान पर 23 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जिले के तमाम वित्तरहित माध्यमिक, इंटर तथा डिग्री महाविद्यालयों के अनुदानित शिक्षक एवं कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here