नवादा टुडे डेस्क
रोह प्रखंड के कुम्हरावां गांव स्थित खेल मैदान पर लक्की नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मुकाबला गुरुवार की रात्रि बिस्मिल्लाह क्रिकेट क्लब कुम्हरावां डीह एवं टारगेट क्लब कुम्हरावां के बीच खेला गया। टारगेट क्लब के कप्तान मो. अफसर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 86 रन बनाया।
जबाब में विस्मिल्ला टीम के खिलाड़ियों ने कप्तान मो. फयाज के नेतृत्व में खेलते हुए निर्धारित ओवर से पहले ही जीत दर्ज कर टॉफी पर कब्जा जमाया। अच्छे प्रदर्शन के कारण समाजसेवी व खेलप्रेमी मो. हाजी सलामत हुसैन के हाथों मो. राजू को मैन ऑफ द मैच तथा मो. खालिद को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मो. सर्वरमलिक उर्फ छोटू, वसीम अख्तर आदि भी उपस्थित थे।




















































































































