पेट्रोल उधार नहीं देने पर मोबाइल दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट

0
1699

नवादा टुडे डेस्क

थाना क्षेत्र के हरदिया मेन चौक पर आज पेट्रोल नहीं देने पर मोबाइल दुकान में घुसकर लूटपाट व तोड़फोड़ की। इस दौरान मारपीट के दौरान दुकानदार अमृत कुमार घायल हो गया।घटना घटना को लेकर दुकानदार ने बताया कि हरदिया के रामदास चौकी पुत्र फुलू कुमार के द्वारा उधार पेट्रोल मांगा गया जिसे पैसे के बगैर नहीं दिया।

जिसके बाद फुलू कुमार लेकर मोबाइल दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर गल्ला से पैसे लूटने लगा। जिसका विरोध दुकानदार ने किया। इस पर आरोपित ने मार पीटकर दुकानदार दुकान में रहे मोबाईल व कम्प्यूटर को तोड़ दिया व गल्ला में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद लूटकर चलते बने।

पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस को सूचना देने के बाद रजौली थाने से एएसआई काशीनाथ झा घटनास्थल पर पहुंचे एवं छानबीन किया साथ ही कार्रवाई करने का आश्वासन भी दुकानदार को दिया।

लेकिन इस संबंध में रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय बिद्यार्थी से पूछे जाने पर उन्होंने घटना से साफ इंकार कर दिया और किसी तरह की भी आवेदन रजौली थाने में नहीं देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी घटना हमारे क्षेत्र में नहीं घटा है। जबकि रजौली थाने के एएसआई घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किए और उसके बाद थानाध्यक्ष का ऐसा कहना मामले को संदेहास्पद कर रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here