सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के विरोध में 8 फरवरी को पद यात्रा

0
1293

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर का विरोध लगातार जारी है। विभिन्न तरीकों से विपक्ष समेत अल्पसंख्यकों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। आगामी  8 फरवरी को इसके विरोध में पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमरुल वारी ने बताया कि 8 फरवरी को धमौल बाजार से पैदल मार्च निकाला जाएगा। लोग पैदल धमौल से आढ़ा मोड़ होते हुए पकरीबरावां तक जाएंगे जिसमें हजारों की तादाद में महिलाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी जबतक कि सरकार सीएए को वापस लेकर एनआरसी एवं एनपीआर पर अपनी राजनीति बंद नहीं करती है।

– धमौल में धरना लगातार जारी
सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के विरोध में अल्पसंख्यकों के धरना लगातार जारी है। धमौल के मस्जिद के पीछे अलशमीद बाग में लोग शाम को धरना में शामिल होकर इस लड़ाई को जारी रखे हुए हैं। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक महिलाएं  भी धरना में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रही है। मैमुना खातून, शहनाज खातून, अंजुम आरा, मेहनाज खातून, सबीला खातून आदि महिलाओं ने सीएए को काला कानून बताया। कहा मोदी सरकार इस कानून को लाकर मुसलमानों के साथ भेदभाव किया है। महिलाओं ने एनआरसी एवं एनपीआर को मुसलमानों के खिलाफ साजिश करार दिया। कहा संविधान से सरकार छेड़छाड़ कर रही है। हम सभी इसकी रक्षा के लिए हर हद तक जाएंगे। मौके पर राजद के अल्पसंख्यक नेता कमरुल वारी, मो. शनाउल्लाह गालिब, एजाजुल हक, वसीम अकरम, मसरुरुल वारी सहित अन्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here