नवादा टुडे डेस्क
काशीचक। शाहपुर ओपी क्षेत्र के भगवतपुर ग्रामीण राजो सिंह के 42 वर्षीय पुत्री कुन्दनी देवी की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के परिजन उदय कुमार ने बताया कि माघी पूर्णिमा को ले पूजा अर्चना करने के लिए ठेरा गांव स्थित बाबा टतेश्वर नाथ मंदिर गयी थी। अनुष्ठान कर जब मोटरसाइकिल से घर आ रही थी जैसे ही बाइक अवैध स्पीड ब्रेकर पर चढा मोटरसाइकिल से कुन्दनी गिरकर गंभीररूप से जख्मी हो गई।
आनन फानन में पीएचसी वारिसलीगंज में भरती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पूर्व ही कुन्दनी अपने ससुराल सर्वा गांव से बाबा के अनुष्ठान के लिए नैहर भगवतपुर आई थी। मौत की खबर सुनकर गांव सदमे में है। मृतका का अंतिम संस्कार उनके ससुराल सर्वा में किया जाएगा। अवैध स्पीड ब्रेकर बनाने से आम लोगों में आक्रोश है।




















































































































