सुमित कुमार लाल जी
नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा में बुधवार को धूम-धाम से शतचण्डी यज्ञ का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा गांव गूंज उठा। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह , अनिल सिंह, विजय माहतो आदि ने बताया कि गांव में नया मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर में महादेव के भगवान शंकर और मां भगवती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए गांव में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी को कलशयात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा तथा 6 मार्च को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद 7 मार्च को भंडारे के साथ यज्ञ का समान किया जाएगा। यज्ञ के दौरान आयोध्या के संत करूणा निधान जी का भी आगमन होगा।





















































































































