मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में हुई मौत

0
1790

सुमित कुमार

नवादा नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई इंटर स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई मृतक का पहचान नारदिगंज थाना क्षेत्र का कहुआरा निबासी अजय महतो कि पुत्री रूप में किया गया। बताया जाता है कि सोमवार को दूसरी शिफ्ट का परीक्षा देकर लौट रही थी।

युवती अषाढ़ी नदी के पास मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ने से लडकी गिर गई गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में उसे नवादा का एक निजी अस्पताल में लेजाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतिका का कुछ दिन पहले ही शादी वारसलीगंज थाना क्षेत्र के धन बिगहा गांव में कुंदन कुमार पिता  चंद्रिका महतो के साथ होआ था  बताया जाता है कि मृतिका का 8 महीना का डिलीवरी भी था। घटना के बाद घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here