मोबाईल छीनने का विरोध करने पर युवक को अधमरा कर फेंका , आक्रोशित ग्रामीणों का बवाल और रोड़ेबाजी, दो पक्षों में तनाव

0
1257

क्राइम डेस्क । नवादा

हिसुआ के चंद्रशेखर नगर में बगल के गांव के एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर देने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। तनाव इतना बढ़ गया कि हिसुआ थाना के अलावा कई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। देर रात तक पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही थी।

बताया जाता है कि इसमें थाना क्षेत्र के  छतिहर पंचायत के चंद्रशेखर नगर के पास दो तीन लड़कों के बीच विवाद हुआ।  इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने चिता बिगहा गांव के एक युवक कारू कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई में बुरी तरह से घायल युवक को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे चिंताजनक स्थिति में रेफर कर दिया गया। 
रोड़ेबाजी में कई घायल इधर घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान  रोड़ेबाजी हुई है। रोड़ेबाजी में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।  काफी संख्या में लोगों के जुट जाने के बाद घटनास्थल पर भारी तनाव व्याप्त हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय के अलावा कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल  बुलाया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को नियंत्रित कर लिया। हालात नियंत्रण में बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here