नवादा टुडे
नवादा जिले के रोह बाजार के एक सीमेंट दुकान में काम करने वाले मुंशी को अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी में घायल भट्टा गांव निवासी युवक शैलेन्द्र कुमार उर्फ छोटू को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार शाम की है जब छोटू सीमेंट दूकान बंद कर अपने गांव भट्टा लौट रहा था। गोली छोटू के जाल में लगी अलवर घायल होकर तड़पने लगा। स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से उसे नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हवा की गोली क्यों और किसने मारी है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर कर लिया गया है।


















































































































