नवादा टुडे टीम।
आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की जन्मस्थली खनवां में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ जदयू का किसान संवाद यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हो गया। जदयू के वरिष्ठ नेता और बांका जिला के प्रभारी मुकेश विधार्थी ने कहा कि इस संवाद यात्रा की शुरूआत किसान आंदोलन के नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की कर्मस्थली रेवरा से शुरू हुई थी। इस दौरान करीब 125 गांवों में 250 से ज्यादा चैपालों के जरिए किसानों से संवाद स्थापित किया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में किसानों को अवगत कराया। ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस दौरान किसानों की परेशानियों को समझने की कोशिश किया। साथ ही उचित मंच पर मुख्यमंत्री जी के अलावा जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन बाबू के समक्ष उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में श्रीबाबू के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री हुए जो सबों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। श्रीबाबू के सपनों को आगे बढ़ा रहे हैं। मुकेश विधार्थी ने कहा कि उन साथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का भी अभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने किसान संवाद यात्रा स्थापित करने में मदद किया।






















































































































