नवादा टुडे
70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में जिले के कई विभागों के द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। इनमें बाल विवाह रोकने से संबंधित झांकी, निषेद्य की झांकी में शराब से होने वाले सेहत के नुकसान और अधिनियम से जुड़ी कई बातें तथा चुनाव में मतदान बढ़ाने से संबंधित झांकी दिखायी गयी।
जीविका द्वारा आदिवासी नृत्य का आकर्षक झांकी दिखाई गई। आईसीडीएस, बिजली, कृषि, आजीविका, साक्षरता, जनजातीय लोगों का नृत्य, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, डीआरडीए का आवास योजना, मनरेगा की नैडेफ, कृषि विभाग का मशरूम खेती, पीएचईडी का स्वच्छ नवादा-सुंदर नवादा, जिला स्वास्थ्य समिति से संचालित हेल्थ योजनाएं, शराबबंदी की एक से बढ़कर एक झांकी निकाली गयी।




















































































































