नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत आधारभूत संरचानओं को विकसित करने के लिए बिहार से नवादा और शेखपुरा का चयन हुआ है। नवादा सांसद चंदन सिंह के आग्रह पर ओएनसीजी ने नवादा को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत विकसित करने की स्वीकृति दी है। इसके तहत जिले के गांवों और शहरों के स्कूलों, गलियों और अन्य जगहों पर सुविधाएं बहाल होगी। आशय की जानकारी देते हुए सांसद चंदन सिंह ने बताया कि जिले के सर्वांगिन विकास के लिए विभिन्न माध्यम की आवश्यकता है। इसलिए हमने ओएनसीजी से आग्रह किया था।
ओएनजीसी के द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी तहत बिहार राज्य के दो जिले नवादा और शेखपुरा को चुना गया है। ओएनजीसी इस योजना के तहत स्कूल, चापाकल, शौचालय सहित अन्य संसाधनों को विकसित करेगा। इसके तहत नवादा लोकसभा के गांवों में चापाकल की व्यवस्था होगी। बच्चों को दूषित पानी से बचाने के लिए स्कूलों में आरओ आरो मशीन लगाने की व्यवस्था की जाएगी। गलियों और सार्वजनिक स्थानों को रोशन करने के लिए जगह-जगह स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। महत्वपूर्ण जगहों पर सोलर स्ट्रीट लाईट की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
इस योजना के तहत बालिकाओं की बेहतरी के लिए भी पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के हर जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत स्कूलों में सेनेटरी पैड का भी वितरण किया जाएगा। इस उपलब्धि पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बब्लू, लोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, भाजपा नेता रंजीत यादव, अर्जुन राम, लोजपा युवा अध्यक्ष ओम प्रकाश, रविन्द्र कुमार सहित कई अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर की है और सांसद चंदन सिंह को बधाई दिया है।






















































































































