कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त

0
852

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 के सफल आयोजन हेतु सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिये। यह परीक्षा दिनांक 03 फरवरी 2020 से प्रारम्भ होकर 13 फरवरी 2020 को समाप्त होगी। परीक्षा दोनों पालियों में सम्पन्न होगी। परीक्षा अवधि प्रथम पाली 09ः30 बजे पूर्वाह्न से 12ः45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 01ः45 बजे अप0 से 05ः00 बजे अप0 तक होगी।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये। यह परीक्षा 33 परीक्षाकेन्द्रों पर सम्पन्न करायी जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के द्वारा फ्रिस्किंग कार्य किया जायेगा। महिला फ्रिस्किंग के लिए महिला पुलिस कर्मी, महिला वीक्षक, महिला केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी कर्मी के द्वारा ही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा समय से शुरू हो एवं समय से खत्म हो।

उन्होंने केन्द्राधीक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि वे वीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दें। कोई भी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लू टूथ, पेजर आदि अन्य ऐसी सामाग्रियों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। महिला परीक्षा केन्द्र पर नर्स की भी व्यवस्था की गयी है। परीक्षार्थियों के लिए जूता मोजा पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित होगा। परीक्षार्थी जूता मोजा की जगह चप्पल पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर लाइट, जेनरेटर, टेंट, साउन्ड सिस्टम, सीसीटीभी कैमरा, वीडियोग्राफर, पानी आदि की व्यवस्था सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा में लापरवाही पाये जाने पर जबावदेही तय करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। कदाचार में संलिप्तता पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। परीक्षा केन्द्र को स्वच्छ वातावरण में संपादित करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष जिसकी दूरभाष संख्या-06324-212261 है, की स्थापना समाहरणालय परिसर में की गयी है। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय चैधरी, डीपीओ जमाल मुस्तफा, मो0 मोकीमुद्दीन, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, सभी केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here